मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा सेतु अभियान में जनसेवा का संदेश
Spread the loveमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा...
Spread the loveमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा...
Spread the loveकरीब 60 लाख रुपए के सहायक...
Spread the loveगोवर्धनपुर पुल, मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन...
धमतरी, 07 अगस्त 2024
कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा छ.ग. असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के तहत संचालित योजनाओं में जिले के 54 हितग्राहियों को 30 लाख रूपये की राशि से लाभान्वित किया गया। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि असंगठित कर्मकार प्रसूचित सहायता योजनान्तर्गत 14 हितग्राहियों को दो लाख 80 हजार रूपये, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनान्तर्गत 24 हितग्राहियों को 24 लाख रूपये, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक कल्याण मण्डल अंतर्गत प्रसूति सहायता योजना के तहत 10 हितग्राहियों को दो लाख रूपये, सफाई कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के तहत 6 हितग्राहियों को एक लाख 20 हजार रूपये से लाभान्वित किया गया है।
