कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
ढाका,। बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर चल रही हिंसा की आग अब चारों ओर देखने को मिल रही है। ऐसे में खबर यह है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है और सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से भारत रवाना हो चुकी हैं। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। अब देश की कमान सेना संभाल सकती है। जानकारी अनुसार ढाका स्थित प्रधानमंत्री आवास में अनेक प्रदर्शनकारी दाखिल हो गए। इससे पहले राजधानी ढाका समेत देश में सेना तैनाती की घोषणा कर दी गई। वहीं सूत्रों ने जानकारी दी है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ढाका पैलेस छोड़ चुकी हैं और सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई हैं। बांग्लादेश की सड़कों से पुलिस हटा दी गई है और सेना ने कमान संभाल लिया है। इस बीच सत्तारूढ़ अवामी लीग और मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी के शीर्ष नेतृत्व ने सेना हेडक्वार्टर में बैठक कर देश के हालात पर चर्चा की है। यदि बांग्लादेश की स्थिति ठीक नहीं होती तो बहुत जल्द सेना चीफ जनरल वकार-उज-जमान देश को संबोधित करते हुए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। यहां कर्फ्यू को धत्ता बताते हुए हजारों प्रदर्शनकारी लॉन्ग मार्च के लिए ढाका के शाहबाग चौराहे पर इकट्ठा हुए हैं। यहां बतलाते चलें कि कल रविवार को हुई हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 19 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। आरक्षण मामले को लेकर छात्र नेताओं ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस्तीफे की मांग करते हुए सविनय अवज्ञा आंदोलन की घोषणा कर रखी है। एंटी डिस्क्रिमिनेशन स्टूडेंट मूवमेंट ने सोमवार को एक दिन के लॉन्ग मार्च का आह्वान किया, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी और बख्तरबंद गाड़ियों को सड़कों पर गश्ती के लिए उतारा गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि छात्र प्रोटेस्ट के समन्वयक आसिफ महमूद ने अपने एक बयान में कहा है, कि इस सरकार ने कई छात्रों का कत्ल कर दिया है। ऐसे में अब समय आ गया है कि सरकार अपने कर्मों का हिसाब दे। गौरतलब है कि बांग्लादेश आरक्षण रुपी हिंसा की आग से झुलस चुका है। बांग्लादेश में भड़की हिंसा में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच बांग्लादेश में तख्तापलट की आहट सुनाई दी, जिसके बाद खबर आई है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और सुरक्षित स्थान के लिए सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं।
