भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर की चपेट में मजदूर की मौत
Spread the loveभिलाई : सेल के भिलाई स्टील प्लांट...
Spread the loveभिलाई : सेल के भिलाई स्टील प्लांट...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की...
Spread the loveबिलासपुर। स्टेट जीएसटी टीम ने बिलासपुर और...
अनुभव के आधार पर मिलेंगे जिले
मोहन यादव सरकार कुछ मंत्रियों को गृह जिलों का प्रभार देने पर भी विचार कर रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में 55 जिले हैं और मुख्यमंत्री सहित 32 मंत्री हैं।.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चाहते हैं कि सभी 55 जिलों में प्रभारी मंत्री रहें, जिससे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ज्यादा से ज्यादा जिलों में मंत्री ध्वजारोहण कर सकें। प्रभार देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि मंत्रियों को ऐसे जिले दिए जाएंगे, जिनकी सीमाएं एक-दूसरे से लगी हों
राजनीतिक और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए वरिष्ठ मंत्रियों को दो जिले और पहली बार बने मंत्रियों को एक जिले का प्रभार सौंपा जा सकता है। मुख्यमंत्री. डॉ. मोहन यादव पहले ही यह बात कह चुके हैं कि 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि होंगे
इनको मिलेंगे प्रमुख जिले
मध्य प्रदेश में .मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बाद कद्दावर मंत्रियों में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और इसके बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह शामिल हैं। इन्हें दो जिलों का प्रभार दिये जाने पर विचार चल रहा है।
