किंग के पहले गाने में दीपिका पादुकोण की छाईं अदाएं, फैंस बोले, “किंग के साथ लौट आई हैं क्वीन
Spread the love*मुंबई!”**“क्वीन आ गई हैं और आते...
Spread the love*मुंबई!”**“क्वीन आ गई हैं और आते...
Spread the loveमुंबई , अरुणाभ कुमार ने अपने...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
भोपाल : बुधवार, जुलाई 31, 2024, मुख्यमंत्री डॉ. मोहान यादव के मुख्य आतिथ्य में रक्षाबंधन के पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों का आभार उपहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रक्षाबंधन और सावन उत्सव थीम पर केन्द्रित यह कार्यक्रम चयनित जिलों में होगा। एक से 17 अगस्त के मध्य 11 जिले सिंगरौली (चितरंगी), सतना, दमोह (जबेरा), नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल (भैंसदेही), श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिण्डोरी में आभार सह उपहार कार्यक्रम होगा।
इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र और उपहार का संदेश देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से राखी भी बँधवाएगें और उनसे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की थीम रक्षाबंधन, सावन उत्सव पर केन्द्रित होगी। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहनों के लिये झुले लगाये जायेंगे। कार्यक्रमों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण होगा एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।शेष जिलों में मंत्रीगण एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा।
