VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
नई दिल्ली,। देश के मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में मानसून सक्रिय है। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। यूपी में उमस भरी गर्मी से लखनऊ व आसपास के इलाकों में हुई जोरदार बारिश से मौसम बदल गया है। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे अंधेरा छा गया और तेज बारिश हुई। बारिश से लखनऊ विधानसभा के अंदर पानी भर गया और बाहर भी जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो गई। उधर, नगर निगम कार्यालय सहित कई प्रमुख कार्यालयों में भी पानी भर जाने से नगर निगम के दावों की पोल खुल गई। भारी बारिश से लखनऊ शहर पानी-पानी हो गया। मौसम विभाग ने बिजली कड़कने और भारी बारिश के मद्देनजर लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है और कहा कि जर्जर भवनों व पेड़ों के संपर्क में आने से बचें। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। हालांकि, बारिश के कारण लोगों को तेज गर्मी व उमस से राहत मिली है। इसके पहले मंगलवार को तराई समेत पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून टर्फ के मध्य भारत से उत्तर की ओर खिसकने और यूपी में मानसून सक्रिय होने से आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच, झारखंड में बिजली गिरने से दस लोगों की मौत हो गई। इधर, मध्य प्रदेश में सीजन की आधी बारिश हो चुकी है। प्रदेश में एक और सिस्टम सक्रिय हो रहा है। बुधवार से फिर प्रदेश में झमाझम का दौर शुरू हो सकता है। वहीं, राजस्थान और बिहार में मानसून धीमा है। राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर में तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। बिहार में भी ट्रफ लाइन राज्य की सीमा से बाहर है, जिसके चलते बारिश नहीं हो रही है। कई जिलों में गर्मी उमस से लोग परेशान है। गोपालगंज में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है।
