राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
Spread the love उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण...
वायनाड,। केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या अब तब 175 हो गई हैं। 131 लोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 220 लोगों के लापता होने की खबर है जिसक रिपोर्ट भी लिखवाई गई है। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में बताया कि 23-24 जुलाई को ही केरल सरकार को अलर्ट किया गया था, लेकिन राज्य सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अगर समय रहते लोगों को वहां से हटा लिया जाता तो इतना नुकसान नहीं होता। बता दें लैंडस्लाइड सोमवार देर रात 2 बजे और 4 बजे के करीब मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुआ था। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां सभी पत्तों की तरह बह गए। आर्मी, एयरफोर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। देर रात तक एक हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया था। करीब तीन हजार लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। मौसम विभाग ने वायनाड के अलावा मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में आज भी परेशानी हो सकती है। सेना ने मुंडक्कई गांव के बाहर स्थित इला रिसॉर्ट और वाना रानी रिसॉर्ट में फंसे 19 पर्यटकों को बुधवार को निकाला। घटना के बाद से यह यहीं फंसे हुए थे। जानकारी के मुताबिक 122 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) मद्रास के जवानों ने रस्सियों के सहारे सभी नागरिकों को चूरलमाला तक सुरक्षित निकालने के लिए एक मानव पुल बनाया है।
