श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा के भक्त द्वारा रजत गंगाली दान में प्राप्त
उज्जैन.// श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से पधारे श्री हरीश शर्मा ने पुरोहित श्री नवीनत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 11 नग लोटे (गंगाली) भेट किये। जिनका कुल वजन लगभग 4012.000 ग्राम है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक श्री मूलचन्द जूनवाल एवं दर्शन व्यवस्था प्रभारी श्री राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई।
यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी श्री मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
