ब्रेकिंग : CRPF के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान थमीं सांसें…मचा हड़कंप…
Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में...
Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से...
Spread the loveमुंबई – WhatsApp पर किसी को...
इंदौर। महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर 13 अक्टूबर 2026 को आरोहण हॉल में ‘स्वर आलाप’ द्वारा सदाबहार गीतों पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गायकों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें सुरमयी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में संजय रियाना, संजय लावरे, शुभी चौहान, राजकुमारी सोनी और अर्चना ने किशोर कुमार के मशहूर गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत किया। इस दौरान ‘कोरा कागज था’, ‘तेरा साथ है कितना प्यारा’, ‘जीवन से भरी तेरी आंखें’, ‘परदेसिया’ और ‘मेरे नैना सावन भादो’ जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीतों के माध्यम से किशोर कुमार की यादें एक बार फिर ताजा हो उठीं।कार्यक्रम का संचालन प्रीति सोनी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल सिंह गुर्जर, रामस्वरूप यादव जनसंपर्क अधिकारी इंदौर एयरपोर्ट, राकेश जैन, कमल सिंह डाबी और वर्षा चौहान उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संगीत के माध्यम से किशोर कुमार के अमूल्य योगदान को याद किया गया। सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भावपूर्ण और संगीतमय बना दिया।
