बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
मुंबई,। देश ही नहीं विदेशों तक लाखों दिलों पर राज करने वाले दबंग बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स पर 14 अप्रैल सुबह गोलीबारी हुई थी। इस पर सलमान ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि मेरे और मेरी परिवार को लॉरेंस बिश्नोई मारना चाहता है। इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। बता दें सलमान खान को सालों पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। फायरिंग करने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने सलमान के घर के बाहर कुछ राउंड गोलियां चलाई और फिर वहां से भाग गए। बाद में मुंबई पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ा लिया था। मामले को लेकर सलमान खान का बयान भी पुलिस ने रिकॉर्ड किया था, जो अब सामने आया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को दिए गए बयान में सलमान खान ने कहा था, मैं प्रोफेशन से एक फिल्म स्टार हूं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 35 सालों से काम कर रहा हूं। 2022 में मेरे पिता ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। मेरे पिता को एक खत मिला था जिसमें मुझे और मेरे परिवार को धमकी दी गई थी। ये खत मेरी अपार्टमेंट बिल्डिंग के दूसरी तरफ के बेंच पर रखा हुआ था। मार्च 2023 में मुझे अपनी ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर मेरी टीम के एक कर्मचारी का एक मेल आया था, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई की तरह से मुझे और मेरे परिवार को धमकी दी गई थी। इस बारे में भी मेरी टीम ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस साल जनवरी में दो लोग नकली नाम और पहचान पत्र के साथ मेरे पनवेल स्थित फार्महाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे. पनवेल तालुका पुलिस ने उन दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. मुझे पुलिस से पता चला था कि वो दोनों अपराधी, जिन्होंने मेरे फार्महाउस में घुसने की कोशिश की वो राजस्थान के फाजिल्का गांव के हैं, जो लॉरेंस बिश्नोई का भी गांव है। 14 अप्रैल 2024 को मैं सो रहा था जब मैंने पटाखों की आवाज सुनी। सुबह के 4.55 बजे थे जब पुलिस बॉडीगार्ड ने बताया कि बाइक पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी पर बंदूक से फायरिंग की है। इससे पहले भी मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है। मुझे पता चल है कि लॉरेंस बिश्नोई ने इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए ली है। मेरे बॉडीगार्ड ने बांद्रा के पुलिस स्टेशन में 14 अप्रैल को मेरी जान लेने के लिए हुए इस हमले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। सलमान ने कहा कि उन्हें ये भी पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने मुझे और मेरे परिवार को मारने को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी। मुझे यकीन है कि लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गैंग के साथियों की मदद से इस फायरिंग को अंजाम दिया जब मेरे परिवार के सदस्य सो रहे थे। उसका प्लान मुझे और मेरे परिवारवालों को मारने का था, जिसके लिए उसने ये हमला करवाया। इस बयान पर सलमान खान ने अपने दस्तखत किए हैं।
