विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
घर की रौनक बच्चों से होती है जो जिंदगी में ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आते हैं। हर दम्पत्ति का सपना होता है कि उनके घर भी नन्हीं किलकारियां गूंजें। हालांकि आजकल कई कपल्स अपने कैरियर में बढ़ती व्यस्तता के चलते बेबी प्लानिंग को लेकर असमंजस की स्थिति में होते हैं कि वे किस समय और कब बेबी प्लानिंग करें, ताकि उन्हें आगे चलकर कोई समस्या न आए। कई बार अलग-अलग परिस्थितियों के कारण भी कई दम्पत्तियां बेबी प्लानिंग के बारे में ठीक से विचार नहीं कर पाते हैं। बेबी प्लानिंग से लेकर डिलीवरी तक के सफर में कोई परेशानी न आए, इन सभी के बारे में डॉक्टर से बेहतर जानकारी कोई और नहीं दे सकता। आजकल बेबी प्लानिंग से पहले कन्सल्टेशन बेहद आवश्यक है ताकि बच्चा व मां दोनों ही पूर्ण रुप से स्वस्थ हो। इन सभी बातों को लेकर इंदौर के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में 27 जुलाई को शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेमिनार का आयोजन किया गया है, जिसमें कई अनुभवी विशेषज्ञ शामिल होंगे। यहां अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. सुनिता चौहान व डॉ. ऋतु हरिप्रिया, न्यूनेटोलॉजिस्ट डॉ. श्रुति पुरोहित एवं फिजियोथेरेपिस्ट हेमलता धीर उपस्थित होंगे। मातृत्व पर वार्तालाप के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं, जिसके लिए नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर: +91 62320 08604
