टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी सीजन 3 ने सात देशों में अपने वैश्विक विस्तार को दी गति तीन नए देशों
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love इंदौर, 31 अक्टूबर । भारत...
Spread the love 100 से अधिक स्टार्टअप को...
अलीगढ़ । यूपी के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में बुधवार को गोलियां चली। हमलावरों ने दो कर्मचारियों के ऊपर फायरिंग की जिसमें दोनों कर्मचारी घायल हो गए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। कैंपस में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है। गौरतलब है कि एएमयू अक्सर विवादों में बना रहता है। इस साल होली के मौके पर मार्च में यहां बवाल हुआ था। होली कार्यक्रम मना रहे छात्रों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र सिविल लाइन थाना पहुंचे और पुलिसकर्मियों का घेराव किया था। बीते मई में एएमयू के एसएस हॉल परिसर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। इस घटना में बीटेक फर्स्ट इयर का छात्र बुरी तरह घायल हो गया था। दहशत फैलाने के लिए एक गुट ने हवाई फायरिंग भी की थी। कैंपस में तैनात जवानों ने दो आरोपी छात्रों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। घायल बीटेक छात्र को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।
