डबल मर्डर : पति-पत्नी की हत्या से दहला इलाका, खून से लथपथ मिले शव, गांव में दहशत का माहौल…
Spread the loveआरंग। थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम...
Spread the loveआरंग। थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम...
Spread the love पहला प्यार दूसरी बार एक...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के...


उज्जैन/ अभिजीत दुबे माधव एक्सप्रेस,,: 22 जुलाई , 2024/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रावण माह में प्रथम सोमवार पर आज भगवान महाकाल की प्रथम सवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा के श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान करते हुए कामना की है कि बाबा की कृपा उन पर बनी रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्रीगण भी सवारी में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ओर से जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट सवारी में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन और स्वागत के लिए जनजातीय इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। सवारी के अवसर पर धार, झाबुआ और अन्य जिलों के जनजातीय समाज के बंधु भी भागीदारी करने के लिए शामिल हुए हैं। आगे भी अन्य जिलों से जनजातीय समाज के भाई-बहन सवारी में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान महाकाल श्रावण माह को अपने धाम से नगर भ्रमण पर निकलते हैं। माँ क्षिप्रा के किनारे और उज्जैन नगर में अन्य स्थानों पर बाबा महाकाल की सवारी के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह- उमंग देखते ही बनता है। इस सवारी के दर्शन के लिए और मनोकामना लिए देश -विदेश के अनेक स्थानों से लोग उज्जैन आते हैं। आज बाबा महाकाल के प्रत्यक्ष दर्शन के साथ ही अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों से दर्शन संभव है। सावन के महीने में सोमवार को बाबा महाकाल की प्रथम सवारी के दर्शन के लिए भक्ति भावना और उमंग का सागर उमड़ता है। प्रशासन द्वारा गरिमामय सवारी के लिए आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं। बाबा महाकाल की सवारी को चार – चांद लगाने के लिए और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है।
