करीब तीन लाख भक्त सवारी मार्ग पर बाबा की एक झलक पाने को उतावले दिखे

भगवान श्री महाकाल की पहली सवारी में जल संसाधन मंत्री श्रीजल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए और पालकी पूजन किया। इस अवसर पर श्री हितानंद शर्मा, विधायक श्री जितेंद्र पंड्या, श्री महेश परमार, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

उज्जैन/ अभिजीत दुबे माधव एक्सप्रेस./ श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बाबा महाकाल ने मन महेश स्वरूप में सभी जनता जनार्दन भक्तों को दर्शन दिए इस अवसर पर भगवान श्री महाकाल की पहली सवारी में जल संसाधन मंत्री श्रीजल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए और पालकी पूजन किया। इस अवसर पर श्री हितानंद शर्मा, विधायक श्री जितेंद्र पंड्या, श्री महेश परमार, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।पूजन पश्चात बाबा महाकाल का मुखारविंद पालकी में विराजित किया गया और पालकी मुख्य द्वार पर लाई गई। यहां परंपरानुसार सशस्त्र पुलिस बल ने बाबा को गॉर्ड ऑव ऑनर दिया। यहां से पुलिस बैण्ड की सुमधुर धुन पर बाबा नगर भ्रमण पर निकले। सवारी कोट मौहल्ला चौराहा, गुदरी, बक्षी बाजार,कहारवाड़ी होकर रामघाट पहुंची। बाबा की पालकी के पिछे गजराज और आगे मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के माध्यम से आए जनजातीय दल अपनी प्रस्तुति देते चल रहा था। पूरे मार्ग पर भक्तों ने गुलाब की पंखुरियों से जमकर वर्षा कर बाबा की अगवानी की।पालकी यहां से रामघाट पहुंची। प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुसार केबीनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने यहां पर पालकी पूजन किया। परंपरानुसार यहां पर मां शिप्रा का अभिषेक किया गया वहीं बाबा महाकाल का मां शिप्रा के जल से अभिषेक किया गया।यहां से पालकी पुन: मंदिर के लिए रवाना हुई। रामानुजकोट,मोढ़ की धर्मशाला,खाती का मंदिर,सत्यनारायण मंदिर,ढाबा रोड़,टंकी चौक, छत्रीचौक होकर गोपाल मंदिर पहुंची। यहां पर तत्कालिन सिंधिया रियासत के समय से होनेवाली बाबा की आरती एवं पूजन रियासत के प्रतिनिधि द्वारा किया गया। यहां से पटनी बाजार,गुदरी, कोट मौहल्ला चौराहा होकर पालकी पुन: मंदिर पहुंची।बाबा महाकाल की इस श्रावण मास की दूसरी सवारी अगले सोमवार को निकलेगी। बाबा महाकाल पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में दर्शन देंगे। गजराज पर मन महेश विराजीत रहेंगे।
