रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
महासमुंद, 15 जुलाई 2024
बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवाओं के लिए दोपहिया वाहन मरम्मत एवं वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी प्रशिक्षण पंजीयन प्रारम्भ की गई है। पंजीयन पश्चात् 22 जुलाई 2024 से प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी।
निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निःशुल्क प्रशिक्षण पंजीयन के लिए एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर +91-79997-00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर +91-93402-81974 पर प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।
