राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
Spread the love वंचितों के साथ खुशियां बांटकर...
Spread the love वंचितों के साथ खुशियां बांटकर...
Spread the love सागर, 07 नवंबर । मध्य...
Spread the love महंत बलबीर गिरि के सानिध्य...
संवेदनशील क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं, मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का लेंगे जायजा
जिला अस्पताल और समीपवर्ती पोटा केबिन छात्रावास का भी करेंगे निरीक्षण
रायपुर, 14 जुलाई 2024
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के सुदूर और संवेदनशील जिले में पूरा दिन व्यतीत करेंगे जिसके अन्तर्गत जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति तथा मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का जायज़ा लेंगे।
श्री जायसवाल इस दौरान जिला अस्पताल का दौरा भी करेंगे और समीपवर्ती पोटा केबिन छात्रावास का भी निरीक्षण करेंगे। गौरतलब है कि पोटा केबिन में कुछ छात्र मलेरिया से पीड़ित हैं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ज़िला पंचायत सभागार बीजापुर में बस्तर संभाग के सभी ज़िलों के स्वास्थ्य प्रमुखों (सीएमएचओ,सीएस,डीपीएम) की बैठक भी लेंगे। ज़िला प्रमुखों द्वारा वर्षाऋतु की बीमारियों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी। श्री जायसवाल के साथ पूर्व मंत्री महेश गागडा,अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य मनोज पिंगुआ एवं स्वास्थ्य संचालक ऋतुराज रघुवंशी भी रहेंगे।
