पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘ज़ुल्मी’ रिलीज़, अपनी धुन पर थिरकने को मजबूर कर देगा यह धमाकेदार पार्टी ट्रैक
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveफिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत...
Spread the loveशुरुआती सफलता के बाद अमित त्रिवेदी...
इंदौर- पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथाउनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 09063/09064वापी-दानापुर-भेस्तान त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे को विशेष किराए विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09063 वापी-दानापुरस्पेशल को 31 दिसंबर, 2024 तकविस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09064दानापुर- भेस्तान स्पेशल को 2 जनवरी, 2025 तक विस्तारित कियागया है। इस ट्रेन के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव, मार्ग,कोच कंपोजिशन इत्यादि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है । यह ट्रेन दोनों दिशाओं में उधना, किम, भरूच,वडोदरा, गोधरा, दाहोद,रतलाम, नागदा, उज्जैन,संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराजछिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सरऔर आरा स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 09063 का वलसाड, नवसारीऔर भेस्तान स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।ट्रेन संख्या 09063 के विस्तारित फेरों कीबुकिंग 14 जुलाई, 2024 से सभीपीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।
ट्रेनों के ठहराव के समय औरसंरचना के संबंध
में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
