20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 20 October 2026:...
Spread the loveSpread the love
मुख्यमंत्री उपहार स्वरूप ले गए माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण के मीठे बेर और पानी
प्रभु से देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की करेंगे कामना : मुख्यमंत्री श्री साय
छत्तीसगढ़ के विष्णु भोग चावल, सीताफल, मिठाईयां, अईरसा और करी लड्डू का चढ़ाएंगे भोग
प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी करेंगे अर्पित
मुख्यमंत्री के उपहार की थाली से प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का होता है दिव्य स्मरण
रायपुर, 13 जुलाई 2024


’राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम’। राम काज और राम भक्ति की इसी गहरी भावना के साथ ननिहाल का स्नेह और भक्ति लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी भांचा राम के दर्शन के लिए आज अयोध्या धाम रवाना हुए। मुख्यमंत्री श्री साय अपने साथ प्रभु श्री राम के लिए उपहार स्वरूप छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण स्थित माता शबरी के पवित्र धाम के मीठे बेर और पानी साथ लेकर गए। जय श्री राम की जयकारे के साथ मंत्रिमण्डल के सभी सदस्य अपने ईष्ट प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए विशेष विमान से रवाना हुए।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पूरा मंत्रिमण्डल अपने आराध्य प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा है। हम सभी प्रभु से देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रभु श्री राम को छत्तीसगढ़ के विष्णु भोग चावल, सीताफल, विशेष रूप से तैयार करवाई गई मिठाईयां, अईरसा और करी लड्डू का भोग चढ़ाएंगे। साथ ही प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी अर्पित करेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने जो उपहार की थाली तैयार की है, उस पर गौर करें तो पाएंगे कि इसके सभी पदार्थ राम कथा से संबंधित ही हैं। चाहे शबरी के बेर हो, विष्णु भोग चावल या फिर सीताफल, इन सबसे प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है।
