छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड: अगले 3 दिन रात का पारा 3 डिग्री तक गिरेगा, रायपुर में सुबह-रात ठंडी हवाएं चलेंगी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह...
Spread the loveरायपुर। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर...
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान...
उप मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपए लागत के 94 विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
रायपुर. 8 जुलाई 2024
बिलासपुर के जिला खेल परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने की। उप मुख्यमंत्री श्री साव की पहल और विधायक श्री शुक्ला के विशेष प्रयासों से 15वें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद एवं निकाय मद के अंतर्गत ये विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अधिकांश स्वीकृत कार्य सीसी रोड, नाली निर्माण तथा स्ट्रीट लाइट से संबंधित हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं विधायक श्री शुक्ला ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत खेल परिसर में नीम के पौधे भी लगाए।
भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि विगत पांच सालों में पहली बार विकास कार्यों के लिए लगभग 15 करोड़ की एकमुश्त राशि मिली है। हमारी सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। शहरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। जनभावना के अनुरूप तमाम विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से हाल ही में मुलाकात हुई है। हमें जल्द ही और आबंटन मिलने की संभावना है। इससे हर जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को रहने के लिए पक्का छत मिल सकेगा। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सभी को पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने इसे बड़े होते तक सहेजने को भी कहा
