Aaj ka Panchang 25 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 25 अक्टूबर...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
बेमेतरा 8 जुलाई 2024
भारत स्काउट -गाइड राज्य मुख्यालय रायपुर के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव जी के आदेशानुसार राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी के निर्देशानुसार, तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री डॉ कमल कपूर बंजारे के मार्गदर्शन में 07 जुलाई 2024 को छ.ग. राज्य के सभी जिलों में एक साथ वृक्षारोपण किया गया। इसी आदेश के परिपालन में भारत स्काउट गाइड जिला बेमेतरा के द्वारा भी ग्राम झाल विकास खंड बेमेतरा व वन विभाग के विशेष सहयोग से ग्राम पंचायत भवन परिसर, प्राथमिक चिकित्सा भवन परिसर, शासकीय हाई स्कूल, प्राथमिक एवं पूर्व माध्य शाला में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत झाल के सरपंच श्रीमती पिंकी वर्मा, श्री नंद किशोर वर्मा (सरपंच प्रतिनिधि), श्री नारेन्द्र वर्मा (जिला मिशन समन्वयक), श्री खिरामन वर्मा (एम आई एस प्रसाशक) कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा, श्री राजेश ठाकुर (प्राचार्य शा हाईस्कूल झाल), श्री पोखन राम साहू (प्रधानपाठक शा प्राथमिक शाला झाल),डॉ भुवनेश्वर साहू, डॉ लेखू साहू, श्री योगेन्द्र वर्मा, श्री डामन साहू ग्राम झाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के अलग अलग शालाओं से 244 स्काउट गाइड रोवर रेंजर सम्मिलित हुए और वृक्षारोपण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त कार्यक्रम में जिला सचिव श्री सत्यनारायण साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री महेश साहू, श्री हिरउ राम ध्रुव शा उ मा वि तिलईकुडा, श्री फनेन्द्र लोधी जिला संगठन आयुक्त, श्री ईश्वर साहू प्राचार्य शा हाई स्कूल परसबोड, श्री गौकरन पाटिल शा हाई स्कूल भद्राली, श्रीमती राधा वर्मा शा उ मा वि कटई, श्री पोषण जैसवाल न्यु गुरुकुल नवागढ के साथ साथ प्रभारी एवं ग्रामीण गण तथा राजीव ओपन रोवर क्रू के रोवर, माँ भद्रकाली ओपन रेंजर टीम के रेंजर सम्मिलित हए।
