छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
Spread the loveओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी....
Spread the loveओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी....
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान-2026 कभी खपरैल की...
Spread the loveसंक्रामक रोगों की पहचान, रोकथाम और...
पानी टंकी को शीध्र चालू करने को दिए निर्देश
लगातार कर रहे हैं स्कूल-आंगनवाड़ी केन्द्रों का दौरा
कोरिया 08 जुलाई 2024
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जल-जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों तथा विभिन्न स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों का जायजा लेने आकास्मिक निरीक्षण किया।
सरभोका ग्राम पंचायत के बासनपारा, बुड़ार तथा अमहर में जल-जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी टंकियों का जायजा लिया। ग्राम सरभोका के पानी टंकी को तत्काल शुरू करने, बुड़ार में पुराने पानी टंकी तथा निर्माणाधीन पानी टंकी को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। संबंधित ठेकेदारों मेसर्स मारूति कंट्रक्षन, अंबिकापुर तथा उर्मिला कंट्रक्षन, अंबिकापुर को दो टूक निर्देश देते हुए कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि क्वालिटी में किसी भी तरह से समझौता नहीं की जाएगी, गुणवत्ताहीन कार्य करने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री लंगेह लगातार स्कूलों, आंगनवाड़ियों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज नवोदय विद्यालय सहित प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों सरभोका, बुड़ार अमहर का निरीक्षण किया। स्कूल में पहुंचते ही साफ-सफाई, शौचालय, बिजली, पानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। नवोदय विद्यालय, बैकुण्ठपुर-केनापारा पहुंचकर रसोई घर का जायजा लिया तथा बच्चों को देने वाल भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई के बारे में बारीकी से पड़ताल भी की। श्री लंगेह ने शिक्षकों से कहा कि समय पर स्कूल पहुंचे साथ ही नियमित रूप से बच्चे स्कूल पहुंचे इसके लिए विशेष पहल करें और पालकों, अभिभावकों से सतत सम्पर्क भी बना कर रखें ताकि सत्र के बीच में स्कूल आना बंद न करें।
