कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
जगदलपुर 08 जुलाई 2024
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले के तहसीलों में राजस्व पखवाड़ा आयोजन के लिए शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार 08 जुलाई को नानगुर तहसील के पुसपाल में, 09 जुलाई बास्तानार तहसील के मुतनपाल में, 16 जुलाई को कोड़ेनार, 10 जुलाई को भानपुरी तहसील के मुण्डागांव में, 11 जुलाई को तोकापाल तहसील के एर्राकोट में, 12 जुलाई को लोहण्डीगुडा तहसील के मारडूम और 19 जुलाई को अलनार में, 13 जुलाई को दरभा तहसील के केशापुर और 20 जुलाई को कोलेंग, 15 जुलाई को बस्तर तहसील के ईच्छापुर में, 16 जुलाई को बकावण्ड तहसील के कोसमी में और 17 जुलाई को करपावण्ड तहसील के जैबेल मेें राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को वृहद राजस्व पखवाड़ा के प्रचार-प्रसार हेतु चयनित स्थल के आसपास के गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादि करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि उस क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीण चयनित स्थल पर उपस्थित होकर राजस्व संबंधित कार्यों का निराकरण करवा सकें।
