राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
Spread the love उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण...

स्वरोजगार से हो रही सालाना एक लाख रुपए से अधिक की आय
उत्तर बस्तर कांकेर, 08 जुलाई 2024
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के जीवन में काफ़ी बदलाव आया है। समूह से जुड़कर कई ग्रामीण महिलाओं में आर्थिक आत्मनिर्भरता आई है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल से कुछ महिलाएं अपनी आय में वृद्धि करते हुए एक लाख से अधिक की सालाना आय प्राप्त कर लखपति दीदी बन गई हैं। ऐसी ही लखपति दीदी कांकेर विकासखंड के गांव सिदेसर की रहने वाली श्रीमती सविता साहू हैं, जिन्होंने समूह से जुड़कर अपना स्वयं का रोजगार शुरू करने की ठानी और आज मिनी राईस मिल स्थापित कर आज एक लाख से भी अधिक की सालाना आय प्राप्त कर रही हैं।
श्रीमती सविता साहू ने बताया कि वे वर्ष 2012 में गायत्री स्व सहायता समूह से जुड़ी हैं। शुरूआत में समूह की महिलाएं दोना-पत्तल बनाने का कार्य करती थीं। इसके बाद मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी आय को बढ़ाने के लिए खुद का रोजगार शुरू करने के बारे में सोचा। इसके बाद एडीईओ एवं बीपीएम ने उन्हें प्रधानमंत्री स्व रोजगार योजना के अंतर्गत ऋण लेने की सलाह दी। फिर उन्होंने वर्ष 2021 में स्वरोजगार योजनान्तर्गत 10 लाख रूपए और बिहान से 05 लाख रूपए का ऋण लेकर मिनी राईस मिल स्थापित की। श्रीमती साहू ने बताया कि वे अपने पति श्री गौतम साहू के सहयोग से राईस मिल का अच्छे से संचालन कर रही हैं और लगभग 45 हजार रूपए महीने की आय अर्जित कर रही है। प्राप्त आय से उन्होंने समूह से प्राप्त 05 लाख रूपए के सभी किश्त जमा कर चुकी हैं और बैंक से प्राप्त 10 लाख रूपए में से 05 लाख रूपए का ऋण बाकी है। इस प्रकार प्रति माह क़िश्त जमा करने के बाद लगभग 30 से 35 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त हो रही है।
