Aaj ka Panchang 30 October 2026: आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 October 2026:...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
बास्केटबाल कॉम्पलेक्स में देशभर के रेशम बुनकरों द्वारा हथकरघे से निर्मित साड़ियों का प्रदर्शन
एग्जीबिशन में भारतीय बुनकरों द्वारा सदियों से सहेजी गई विरासत की झलक साड़ियों में
इंदौर 4 जुलाई 2024 – अगर आप शादियों के लिए साड़ियों की खरीदारी का प्लान कर रहे हैं तो सिल्क इंडिया प्रदर्शनी खरीददारी का एक शानदार अवसर हैं। यहां पर वैवाहिक सिल्क साड़ियों की विशाल श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है। बास्केटबाल कॉम्पलेक्स, रेसकोर्स रोड, इंदौर में आयोजित प्रदर्शनी गुरुवार से शुरू हो गई है। यह प्रदर्शनी 14 जुलाई तक जारी रहेगी। देश के प्रसिद्ध बुनकर अपनी सदियों से सहेजी गई हेण्डलूम की विरासत को नये डिजाईनों के साथ यहाँ प्रदर्शित कर रहे हैं। सिल्क की यही खुबसूरत साड़ियाँ विवाह समारोहों, पारिवारिक आयोजनों की शोभा बढ़ाती हैं। साड़ियों की लगभग 50 हजार वैरायटी यहां साड़ी लवर्स के लिए प्रदर्शित की जा रहीं हैं। प्रदर्शनी में आप विभिन्न राज्यों के बुनकरों से सीधे हेण्डलूम सिल्क साड़ियों खरीद सकते हैं।
3 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित की जा रही सिल्क इंडिया सेल में देश के विविध स्थानों की लोकप्रिय वैरायटी की मनमोहक साड़ियाँ एवं ड्रेस मटेरियल पेश किए गए हैं। तरह-तरह के डिजायन्स, पैर्टन्स, कलर कॉम्बिनेशन में इन साड़ियों का व्यापक खजाना यहाँ उपलब्ध है। उड़ीसा आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट की ओर से आयोजित इस सेल में देश के विविध प्रांतों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय वैरायटी का चुनिंदा वैवाहिक संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यहाँ प्रस्तुत हर साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल अपने आप में अद्वितीय और मनमोहक है। इस विशिष्ट संग्रह में बनारसी सिल्क साड़ियाँ, तमिलनाडु से कोयम्बटोर सिल्क, काँजीवरम सिल्क, कर्नाटक से बेंगलुरु सिल्क, क्रेप और जार्जेट साड़ी, कोलकाता की बालुचरी, आन्ध्र प्रदेश से कलमकारी, पोचमपल्ली, मंगलगिरी ड्रैस मटेरियल उपाडा, गड़वाल, धर्मावरम, प्योर सिल्क साड़ी, बिहार से टसर, भागलपुर सिल्क ड्रैस, मटेरियल, पश्चिम बंगाल से कांथा वर्क साड़ियाँ, राजस्थानी ब्लॉक हैण्डप्रिंट, जयपुरी कुर्ती, ब्लॉक प्रिंट, सांगनेरी प्रिंट, कोटा डोरिया खादी सिल्क एवं उड़ीसा की संबलपुरी कॉटन साड़ियां व कॉटन ड्रेस मटेरियल सम्मिलित किए गए हैं।
खासकर वैवाहिक सीजन को देखते हुए महिलाओं द्वारा यहाँ हेण्डलूम सिल्क साड़ियों की खरीदारी की जा रही है। प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क है। सभी डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट की सुविधा है। देश के श्रेष्ठ बुनकर सिल्क इंडिया में सिल्क एवं कॉटन साड़ियों, सूट्स, ब्लॉक प्रिंट, जार्जेट साड़ियों, डिजायनर साड़ियों, बनारसी सिल्क साड़ियां के व्यापक संग्रह के साथ उपस्थित हैं। आयोजन स्थल पर निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था है। शहर के मुख्य क्षेत्र बास्केटबाल काम्पलेक्स, रेसकोर्स रोड, इंदौर में आयोजित की जा रही सिल्क इंडिया साड़ी एग्जीबिशन में छत्तीसगढ़ से कोसा सिल्क, घिचा सिल्क साड़ी, मलबरी रॉ सिल्क, ब्लॉक प्रिंटेड सिल्क साड़ी, गुजरात से बान्धनी, पटोला, कच्छ एम्ब्रॉयडरी, गुजराती मिरर वर्क एवं डिजायनर कुर्ती, जम्मू व कश्मीर से तबी सिल्क साड़ी, पश्मीना शॉल, चिनान सिल्क साड़ी, उत्तरप्रदेश से बनारसी तनछुई, जामदानी, जामावार, ब्रोकेट ड्रेस मटेरियल, लखनवी चिकन, पष्चिम बंगाल से शांति निकेतन कांथा साड़ी, बालुचरी, नीमजरी साड़ी, प्रिंटेड साड़ी, ढाकई जामदानी एवं महाराष्ट्र की लोकप्रिय जरी पैठणी साड़ियाँ की खरीदारी की जा सकती है। इसके अलावा प्रदर्शनी में सूट, कुर्ती, ब्लाउज, लंहगा और दुपट्टों की विशाल श्रृंखला प्रस्तुत की जा रही है।
