विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
*नवीन आपराधिक अधिनियम को लेकर जागरूकता सम्मेलन का आयोजन हुआ*
थांदला से (विवेक व्यास,माधव एक्सप्रेस) – पुलिस थाना प्रांगण में नवीन अपराधिक अधिनियम 2023 के संबंध में जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश थांदला सचिन जाधव व विशेष अतिथि अभियोजन अधिकारी रविप्रसाद राय, नगर पंचायत अध्यक्षा लक्ष्मी सुनील पणदा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुविभागीय विभागीय अधिकारी (पुलिस) रविंद्रसिंह राठी उपस्थित थे,
मंचासीन अतिथिगणों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात समस्त अतिथिगणों का पुलिस स्टाफ द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया, सर्वप्रथम नवागत थाना प्रभारी बृजेश कुमार मालवीय ने स्वागत भाषण देते हुए नवीन कानून के संबंध में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की, नगर अध्यक्ष ने भी संक्षिप्त भाषण दिया, अभियोजन अधिकारी व एसडीओपी ने भी संबोधित किया, अंत में माननीय न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में विस्तार पूर्वक सूक्ष्मता से सरल शब्दों में भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम से संबंधित कानून के बारे में जानकारी दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों से संवाद भी किये तथा नागरिकों की जिज्ञासा पर सविस्तार उद्बोधन दिया, कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रगान हुआ,
कार्यक्रम का संचालन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर ने किया व आभार उपनिरीक्षक श्याम कुमावत ने व्यक्त किया,
कार्यक्रम समापन के पश्चात पुलिस थाना द्वारा उपस्थित समस्त नागरिकों केलिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई,
इस अवसर पर नगर के सभी गणमान्य नागरिक, पत्रकार गण व नौगावां चौकी प्रभारी केसी सिर्वी, खवासा चौकी प्रभारी हीरालाल मालीवाड़, महिला उपनिरीक्षक दिव्य ज्योति गोयल, आरक्षक राहुल जमरा व समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित था l
