Aaj ka Panchang 19 September 2026: राधा अष्टमी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 19 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 19 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 19 September 2026:...
Spread the loveईसागढ़ -ईसागढ़। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक...
शहर में चौथे स्टोर के साथ प्रीमियम घड़ियों को बनाया और अधिक सुलभ
इंदौर, 26जून, 2024: घड़ियों और वियरेबल्स के लिए भारत के प्रमुख रीटेलर टाइटन कंपनी लिमिटेड ने कल्पतरू ग्रैंड्योर, यशवंत निवास रोड पर चौथे हिलिओस स्टोर की ओपनिंग के साथ इंदौर में अपनी रीटेल मौजूदगी का विस्तार किया है। 800 वर्गफीट में फैले इस स्टोर का उद्घाटन वेस्ट के रीजनल बिज़नेस हैड श्री नीरज भाकरे द्वारा किया गया।
इस कदम के साथ इंदौर में हिलिओस की मार्केट लीडरशिप और मजबूत हो गई है, यह स्टोर क्षेत्र में प्रीमियम घड़ियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में कारगर होगा और शहर के निवासियों को प्रतिष्ठित ब्राण्उ्स का व्यापक कलेक्शन उपलब्ध कराएगा। यह विस्तार टाइटन के लिए बड़ी उपलब्धि है, जो मध्य प्रदेश के बाज़ार में ब्राण्ड की प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत बनाती है। नए स्टोर में व्यापक और विविध ब्राण्ड पोर्टफोलियो है, जो उपभोक्ताओं की पसंद और बजट के अनुसार व्यापक रेंज लेकर आएगा। यहां उपलब्ध प्रतिष्ठित ब्राण्ड्स जैसे टिस्सोट, स्वरोस्की, मोवाडो, बालमेन, टॉमी हिलफिगर, एन्ने क्लीन, पोलिस, केनेथ कोल, सीको, गैस, फॉसिल, सिटिज़न, कैल्विन क्लीन, जी शॉक, माइकर कोर्स, एम्पोरियो अरमानी, अरमानी एक्सचेंज निश्चित रूप से घड़ी प्रेमियों को खूब लुभाएंगे।
इस अवसर पर श्री नीरज भाकरे, रीजनल बिज़नेस हैड- वेस्ट ने कहा, ‘‘जीवंत शहर इंदौर में उपभोक्ताओं के लिए हिलिओस के अनुभव को बेहतर बनाते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमारा नया स्टोर प्राइम लोकेशन पर स्थित है, जो उपभोक्ताओं को लक्ज़री और स्टाइल उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इंदौर हमेशा से ऐसा शहर रहा है जो गुणवत्ता एवं इनोवेशन को महत्व देता है, ऐसे में चौथे स्टोर की ओपनिंग शहर में प्रीमियम वॉचेज़ और लाईफस्टाइल प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम विविध ब्राण्ड पोर्टफोलियो और उत्कृष्ट कस्टमर सर्विस के साथ उपभोक्ताओं को रीटेल का बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं। देश में बेहतरीन कारीगरी और अनूठे डिज़ाइनों के प्रति झुकाव लगातार बढ़ रहा है, हम अपने उपभोक्ताओं के लिए ऐसी घड़ियां लेकर आते हैं जो न सिर्फ कलात्मक बल्कि व्यक्तिगत स्टाइल की अभिव्यक्ति पर भी खरी उतरती हैं।’
हिलिओस का नया स्टोर गुणवत्ता, स्टाइल और उत्कृष्ट कस्टमर सर्विस का वादा करता है। लॉन्च के अवसर पर स्टोर 21 जून से 23 जून तक चुनिंदा आइटमों पर 10 फीसदी एक्सक्लुज़िव डिस्काउंट का ऑफर लेकर आया है।
