अजय देवगन और आदित्य रॉय कपूर समेत रकुल-अर्जुन ने की नए टैलेंट की सराहना ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को मिला बॉलीवुड सितारों का प्यार
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the love भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love गुना, 25 अक्टूबर । मध्य...
10 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया सामूहिक योगाभ्यास, 5 सौ से अधिक लोग हुए शामिल
विकासखण्ड मुख्यालयों सहित गांव में भी मनाया गया योग दिवस
रायपुर, 21 जून 2024


अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जिमसें लगभग 5 सौ से अधिक स्कूली बच्चे सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग से तनाव दूर होता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक संतुलन और शान्ति का उत्कृष्ट माध्यम है। योग हमारी आत्मा, सोच और विचार को भी शुद्ध करता है।उन्होंने शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम योग को बताया। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ तन और उत्साहित मन के लिए योग को अपने जीवनचर्या में शामिल करने की अपील की। व्यक्ति को स्वयं योग करने के साथ ही अपने परिचितों को भी योग के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वालो दिनों में योग को बढ़ावा देने के लिए हेल्थ वैलनेस सेंटर में योग प्रोटोकाल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
सभी ने योगाभ्यास करने के बाद सभी ने प्रतिदिन योग करनें एवं दिनचर्या में शामिल करने की शपथ भी ली। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव सनम जांगड़े,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चितावर जायसवाल,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन वर्मा,वरिष्ठ नागरिक टेशू लाल धुरंधर,नरेश केसरवानी,कलेक्टर दीपक सोनी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल,अपर कलेक्टर दिप्ती गौते सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्कूली,बच्चे गणमान्य नागरिक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विकासखण्ड मुख्यालयों सहित गावों में भी मनाया गया योग दिवस
जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों,पर्यटन स्थलों एवं गांव में भी बड़े जोर शोर से योग दिवस मनाया गया। स्थानीय लोगों ने सुबह से ही निर्धारित प्रोटोकॉल में सामूहिक योगाभ्यास किया।
