बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
इंदौर। एमबीए के विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए एनटीए द्वारा हर साल सीमैट का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी देशभर के विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। इस परिणाम में शहर के प्रेस्टो सॉल्यूशन के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सफलता अर्जित की है। बता दें कि देश के कई मैनेजमेंट कॉलेजों में सीमैट स्कोर पर एडमिशन मिलेता है।
प्रेस्टो सॉल्यूशन के राघव रघुवंशी ने हासिल किए 99.82 पर्सेंटाइल
प्रेस्टो सॉल्यूशन के विद्यार्थियों ने भी सीमैट 2024 में हिस्सा लिया था और परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करके इंस्टीट्यूट और शहर का नाम रोशन किया है। इंस्टीट्यूट के 60 से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा में 95 पर्सेंटाइल हासिल किए। 100 से अधिक विद्यार्थियों को 90 पर्सेंटाइल मिले हैं। संस्थान के ही राघव रघुवंशी ने 99.82, अतुल सूर्यवंशी ने 99.31 और वेद पौंड्रिक ने 99.2 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉपर्स की लिस्ट में अपना स्थान बनाया है।
प्रेस्टो सॉल्यूशन के डायरेक्टर अमित सलूजा ने दी बधाई
विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रेस्टो सॉल्यूशन के डायरेक्टर और कैट एग्जाम के एक्सपर्ट अमित सलूजा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की ईमानदार मेहनत का परिणाम है। बस ऐसे ही आप आने वाले कल के लिए मेहनत करते रहेंगे तो आपका भविष्य निश्चित ही उज्ज्वल होगा।
अंकों के आधार पर मिलेंगे देश के बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज
गौरतलब है कि इस वर्ष सीमैट की परीक्षा 15 मई 2024 को आयोजित की गई थी। परिणाम के बाद विद्यार्थी अपने अंकों के अनुसार विभिन्न कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं। जल्द ही उन्हें देश का बेहतर संस्थान मिल जाएगा।
