Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय
Spread the loveToday Shubh Muhurat 18 September 2026:...
Spread the loveToday Shubh Muhurat 18 September 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 September 2026...
Spread the loveप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
नामदेव की रणनीति विस्तार नीति के सामने आ रहे हैं बेहतरीन परिणाम, मध्य प्रदेश के पोर्टफोलियो आकार में 4.5 गुना बढ़ोतरी
इंदौर. एमएसएमई, ग्रीन फाइनेंसिंग और स्मॉल बिजनेस लोन सेक्टर की अग्रणी कंपनी नामदेव फिनवेस्ट ने मध्य प्रदेश में जोरदार विस्तार किया है। कंपनी ने इंदौर में नए रीजनल हब का शुभारंभ किया है। यह महत्वपूर्ण कदम कंपनी की बिजनेस यात्रा में एक निर्णायक पल है, जो रीजनल ग्रोथ और इनोवेशन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इंदौर में अपनी मौजूदगी के विस्तार का निर्णय मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में इस शहर की सामरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि इंदौर बिजनेस के लिए अनुकूल माहौल और ग्रोथ की असीम संभावनाओं वाला शहर है। यह इंदौर के महत्व और क्षमता को दर्शात है, साथ ही एमएसएमई को सपोर्ट करने और ग्रीन फाइनेंसिंग को प्रमोट करने के नामदेव के उद्देश्यों से बिल्कुल मेल खाता है, जिसने इस विस्तार को और गति प्रदान की है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बारे में चर्चा करते हुए नामदेव फिनवेस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ जितेंद्र तंवर ने कहा, ‘स्थापना के समय से ही हम एक रणनीतिक विस्तार के रास्ते पर हैं और इंदौर हमारे इतिहास में विशेष स्थान रखता है, क्योंकि यह वह शहर है जहां सितबंर 2022 में हमने हमारी पहली ब्रांच शुरू की थी। इस प्रकार, इंदौर में नया ऑफिस खोलने का निर्णय मध्य प्रदेश में हमारी उपस्थिति और सेवा क्षमताओं को बढ़ाने की हमारी व्यापक दृष्टि को दर्शाता है। हमारा जोर मजबूत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है।’
मध्य प्रदेश में 19 शाखाओं के नेटवर्क के साथ नामदेव की राज्य में उपस्थिति अब प्रत्यक्ष तौर पर देखी जा सकती है। जोरदार ग्रोथ के पथ पर अग्रसर नामदेव ने बिजनेस मैट्रिक्स में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। इस सेक्टर में राज्य के कुल बिजनेस योगदान में कंपनी का योगदान वित्त वर्ष 2022-23 के 2 फीसदी के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 6 फीसदी रहा है, जो पोर्टफोलियो आकार में 4.5 गुना और लोन वितरण में 4 गुना बढ़ोतरी को दर्शाता है।
नामदेव की सफल विस्तार रणनीति के चलते इंदौर के पोर्टफोलियो में भी वित्त वर्ष 2023-24 में डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है और इस दौरान लोन वितरण में महत्वपूर्ण उछाल आया है जो 2 गुना बढ़ोतरी दिखाता है। ग्रोथ के ये महत्वपूर्ण आंकड़े मध्य प्रदेश में नामदेव की 187 कर्मचारियों की मजबूत टीम की मेहनत को दर्शाते हैं जो क्षेत्र में कंपनी के संचालन और ग्राहक सेवा की अहम कड़ी हैं। कर्मचारियों की इस टीम के प्रयासों ने नामदेव को ज्यादा से ज्यादा लोगों और उद्योगों तक पहुंच बनाने में मदद की है।
इंदौर में इस नए कार्यालय के साथ नामदेव इनोवेशन और क्षेत्रीय और राष्ट्रीय आर्थिक विकास पर जोर देते हुए ग्रोथ के अपने सफर को जारी रखने के लिए बेहतरीन स्थिति में है। इंदौर रीजनल हब का उद्घाटन न केवल पूर्व की उपलब्धियों का जश्न बनाने का समय है, बल्कि भविष्य की आकांक्षाओं की बुलंद घोषणा भी है।
