Aaj ka Panchang 1 November 2026: पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveAaj ka Panchang 1 November 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 1 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 1 नवंबर...
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
“अंतर थाना खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया”
थांदला – खेलों के प्रति युवाओं को जागरुक करने, खेल को सर्व सुलभ बनाने, प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों से करने एवं उन्हें खेलों का आधुनिक तकनीकी पद्धति से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु पुलिस विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतर थाना खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,
इसी तारतम्य में अंतर थाना थांदला खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम चरण का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोर्डिनेटर नितिन डामर द्वारा बेडमिंटन हॉल पर आयोजित करवाया गया, प्रतियोगिता में बॉक्सिंग नेशनल खिलाड़ी उपनिरीक्षक महेश भामदरे तथा क्रिकेट खिलाड़ी आरक्षक राहुल जमरा ने बेडमिंटन हॉल पहुंच कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व मार्गदर्शन दिया व सीनियर खिलाड़ी जेनिल भट्ट ने खेल प्रतियोगिता में सहयोग किया,
अंतर थाना बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविंद्रसिंह राठी व थाना प्रभारी दिनेश रावत ने समस्त खिलाड़ियों व स्टाफ का उत्साहवर्धन किया l
