प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
पटना। लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनने की कवायत शुरु हो गई है। देश में एनडीए की सरकार बनना लगभग तय है। ऐसा माना जा रहा है कि नई सरकार का शपथग्रहण समारोह 8 जून को होगा। इसी बीच सूत्रों से खबर मिली है कि नई सरकार बनते ही नीतीश कुमार लंदन जाने वाले है। नीतीश बुधवार को एनडीए की बैठक के बाद पटना लौटना था, लेकिन नीतीश दिल्ली में ही रुक गए हैं। सूत्रों ने बताया कि लंदन जाने से पहले नीतीश कुमार मोदी कैबिनेट में जेडीयू कोटे से शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची तैयार कर रहे हैं। इसके लिए बीजेपी के आला नेताओं से बातचीत करेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार के दिल्ली में रुकने की राजनीतिक व्यस्तता तो है ही, एक और वजह से नीतीश दिल्ली में रुके हुए हैं। सूत्रों की मानें तो नीतीश अगले मंगलवार को लंदन जाने वाले हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भी नीतीश कुमार लंदन चले गए थे। हालांकि, इस बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वह लंदन जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश एक बार फिर इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं। इसलिए मंत्री पद जैसे मुद्दों को सुलझाने वह दिल्ली में रुक गए हैं। दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में कल से ही जेडीयू कोटे से कौन मंत्री बनेगा और कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसकी चर्चा चल रही है। एनडीए में शामिल अन्य घटक दलों ने भी मंत्री पद को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। ऐसे में नीतीश दिल्ली में रहकर यह मामला सुलझाना चाहते हैं। ऐसी संभावना है कि लंदन दौरे से पहले नीतीश चुनाव के बाद रणनीतियों पर मंथन के लिए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश की अनुपस्थिति में बिहार चीफ सेक्रेटरी को नीतीश कुमार अपना अधिकार देकर जाएंगे। इस साल सात मार्च को भी नीतीश लंदन गए थे। तब उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी गए थे। माना जा रहा है कि संजय झा ही उनके साथ जा रहे हैं।
