रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
Spread the love – स्वस्थ समाज के निर्माण...
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद आज बुधवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए ने मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया है। बैठक में मौजूद सभी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी को जीत के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए समर्थन जताया है। इसी के साथ सहयोगी दलों ने मोदी के समर्थन में पत्र भी सौंप दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार, टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू समेत एनडीए में शामिल अन्य सहयोगी दलों के अनेक नेता मौजूद थे। बैठक में मौजूद दलों के नेताओं ने जहां जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी वहीं उन्होंने उनके नेतृत्व पर हामी भरते हुए समर्थन पत्र भी सौंप दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार इस बैठक के बाद एनडीए नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करेंगे और मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस लिहाज से कहा जा रहा है कि, एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को होना संभावित है। इससे पहले 7 जून को भाजपा संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी सांसद मोदी को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुनेंगे। इसके बाद एनडीए सांसदों की बैठक में मोदी एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाएंगे। यह प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकेंगे।
