जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
जबलपुर । गर्मी का मौसम शुरू होते ही रेलों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने आरक्षित कोचों में कंफर्म टिकट धारी यात्रियों की सुविधा बरक़रार रखने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया है, जिसके तहत लंबी दूरी की यात्री गाडियों में अनुचित रूप से आरक्षित श्रेणी के डिब्बो में घुस कर यात्रा करने वालो को बाहर निकालने, अनुचित टिकिट पर यात्रा करने वालो पर दंडात्मक कार्यवाही के साथ ही ट्रेनों की साफ सफाई एवं उचित मूल्य पर गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्री आदि उपलब्ध करना प्रमुख है.
मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक शील के मार्गदर्शन एवं सीनियर डी.सी.एम डॉ. मधुर वर्मा के निर्देशन में प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत मई माह के अंतिम सप्ताह के चार दिनों में 10 हजार से अधिक यात्रियों को पकड़ कर उनसे 79 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है. इस संबंध में डॉ मधुर वर्मा ने बताया कि मई माह के 25 से 28 मई तक चार दिनों में ए.सी.एम. श्री अखिलेश कुमार नायक एवं श्री गुन्नार सिंह के नेतृत्व में उड़न दस्ता, चल टिकट निरीक्षक तथा वाणिज्य निरीक्षकों की उपस्थिति में चलाये गए उक्त अभियान से रिजर्व कोचों से अनाधिकृत यात्रियों को बहार निकालने से आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को विशेष लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही मंगलवार को दिन भर चले इस अभियान में भी 2669 यात्रियों को पकड़ कर उनसे 18 लाख 52 हजार रूपये से अधिक की रिकवरी की गयी.इसके साथ ही ट्रेनों के कोचों में गेट के पास सामग्री भरकर उसे बंद करने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को रोकने के लिए भी सामग्री को व्यवस्थित रखवाया गया। रेलवे का यह अभियान पुरे ग्रीष्म काल में इसी तरह चलता रहेगा।
*********
*गुन्नार सिंह*
सहायक वाणिज्य प्रबंधक
जबलपुर
