2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
नई दिल्ली । देश में भीषण गर्मी के बीच अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में आग के मामले आ रहे हैं। गुजरात हो या दिल्ली के विवेक विहार में आग की घटना। दोनों घटनाओं ने देश को हिलाकर रख दिया है। इस बीच दिल्ली मेट्रो में भी आग लगने की घटना सामने आई है। दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। वीडियो राजीव चौक मेट्रों स्टेशन का है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की तरफ से मामले में बयान दिया गया है। डीएमआरसी के प्रिंसिपल एग्जक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने कहा कि एक वायरल वीडियो में ट्रेन की छत से हल्की आग निकलती दिखाई दे रही है। यह घटना राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुई। ट्रेन वैशाली की ओर जा रही थी और शाम 6.21 बजे ट्रेन के ऊपर लपटें निकलने लगीं। इस घटना को पैंटोग्राफ फ्लैशिंग कहते हैं। इलेक्ट्रिक इंजन के ऊपर लगे यंत्र को पैंटोग्राफ कहते हैं, जिसका काम इंजन तक बिजली पहुंचाना होता है। ओएचई (पटरी के ऊपर लगे बिजली के तार) और पैंटोग्राफ (तार से इंजन तक बिजली पहुंचाने वाला यंत्र) के बीच जब कोई बाहरी चीज फंस जाती है, तब ऐसा होता है। हालांकि, इससे यात्रियों को किसी भी तरह का खतरा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि घटना की मूल वजह क्या थी। (बाहरी सामान क्या था और कैसे वहां पर फंसा) इसकी जांच होगी। जिस पैंटोग्राफ में आग लगी थी, उस तुरंत अलग कर दिया गया और 5 मिनट के देरी के बाद ट्रेन अन्य पैंटोग्राफ के साथ वैशाली के लिए रवाना हो गई। ट्रेन में मौजूद अन्य पैंटोग्राफ इसके संचालन के लिए पर्याप्त थे। इस मामले में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
