आपका राशिफल 25 सितम्बर
Spread the loveराशिफल : 25 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 25 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love भोपाल, 24 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love भोपाल, 24 अक्टूबर । मध्य...
महाराजगंज। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री ने महाराजगंज में रैली को संबोधित कर कहा कि मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं है। देश के लोग ही मेरे उत्तराधिकारी हैं। दरअसल बीते कई दिनों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार कह रहे थे कि यदि भाजपा की फिर से सरकार बनी, तब पीएम मोदी बीच में ही छोड़कर अमित शाह को कमान सौंप सकते हैं। बात दें कि इन बातों का ही पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए इशारों में जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार राजेंद्र प्रसाद की धरती है, लेकिन आरजेडी और कांग्रेस ने इसकी पहचान वसूली के लिए बना दी है। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि आप लोग गांव-गांव जाएं और लोगों से कहें कि हम मोदी जी की तरफ से आए हैं। उन्हें बताएं कि कैसे एनडीए की सरकार फिर से बनी तब उन्हें आवास मिलेगा। ये आवास घर की महिला मुखिया के नाम पर होगा। आने वाले 5 साल बिहार के लिए समृद्धि लेकर आने वाले हैं। हमारी बहनें अब ड्रोन पायलट बनेंगी और वे ड्रोन से खेती करके पायलट बनें, हमने ऐसी योजना बनाई है। हमारी गारंटी है कि तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से साफ कहा कि वे कैंडिडेट न देखें बल्कि पीएम का चुनाव करें। उन्होंने कहा कि आपका यह वोट सिर्फ सांसद चुनने के लिए नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री चुनने के लिए है। उन्होंने जनता से अपील की कि आप लोग सभी को कहना है कि अपने मोदी जी आए थे और उन्होंने आपसे जय श्रीराम कहा है। इंडी गठबंधन पर हमला कर पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग सहन नहीं कर सकते कि देश की जनता अगले 5 साल के लिए फिर से चुनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे 4 जून की तारीख करीब आएगी है। इन लोगों की ओर से मुझे मिलने वाली गालियां भी बढ़ती जा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आपने बच्चों के भविष्य, विकसित बिहार और विकसित भारत के लिए यह सरकार बहुत जरूरी है।
