24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
मुरादाबाद – तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फार्मेसी कॉलेज की ओर से आयोजित फेयरवेल पार्टी- अडियोस फार्मेशिया में फार्म डी के छात्र निर्मल को मिस्टर फेयरवेल और छात्राओं- तुबा अख्तर एवम् दिव्यांशा को संयुक्त रूप से मिस फेयरवेल चुना गया। एम फार्म के छात्र प्रखर स्टार ऑफ द ईव और फार्म डी की छात्राओं प्रेरणा पांडेय एंड टीम को परफॉर्मेंस ऑफ द डे के खिताबों से नवाजा गया। इन सभी स्टुडेंट्स को स्मृति चिन्ह और सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। इससे पहले फार्मेसी के प्राचार्य प्रो. अनुराग वर्मा, उप प्राचार्य प्रो. पीयूष मित्तल आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके सरस्वती वंदना के संग ऑडी में फेयरवेल पार्टी- अडियोस फार्मेशिया का शुभारम्भ किया। मिस और मिस्टर के निर्णायक मंडल में श्री आशीष सिंघई, डॉ. पुष्पेन्द्र शुक्ला और श्रीमती उर्वशी सक्सेना आदि शामिल रहे।
प्राचार्य प्रो. अनुराग वर्मा ने फार्मेसी प्रोफेशन की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बोले, स्टुडेंट्स अपना जीवन शानदार तरीके से जिएं और कर्तव्यों का भी निर्वहन करें। उन्होंने कहा, कॉलेज में बिताए पल जीवन के अमूल्य लम्हे होते हैं, जो आपके सपनों को सच्चाई में बदलने की राह तय करते हैं। फार्मेसी के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मनमोह लिया। स्टुडेंट्स ने विभिन्न नृत्यों की प्रस्तुतियों से अपने कॉलेज की यात्रा के विभिन्न आयाम बड़े ही रोचक तरीके से दिखाए। अंत में छात्रों ने डीजे संध्या में विभिन्न गानों पर झूम-झूमकर डांस किया और प्रांगण को उत्सवमय कर दिया।
