नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
उज्जैन – प्रणियो के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर प्रतिवर्ष निकलने वाली जनदर्शन यात्रा व कुटुंब को लेकर कायस्थ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक गत रविवार को दशहरा मैदान स्थित एक शैक्षणिक संस्थान पर रखी गई है । जिसमे समाज के लोगो ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने अपने सुझाव दिए ।
उज्जैन कायस्थ समाज अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्ष गंगा सप्तमी पर भगवान चित्रगुप्त जी का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है । इस वर्ष 14 मई 2024 को प्राकट्य दिवस मानेगा इसी उपलक्ष में कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण बैठक जनदर्शन यात्रा की तैयारी को लेकर दशहरा मैदान स्थित निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट पर रखी गई है । जिसमे उपस्थित समाज के लोगो ने कई बिंदुओं पर विचार किया । प्राप्त सुझाव पर तय किया गया कि इस वर्ष भी भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर लालबहादुर शास्त्री उद्यान फ्रीगंज ओवर ब्रिज से शाम 5 बजे कायस्थ समाज के द्वारा श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए दानीगेट छोटे पुल स्थित श्री चित्रगुप्त घाट पर जाकर समाप्त होगी । श्री चित्रगुप्त घाट पर भगवान की महाआरती के बाद कुटुंब रसोई का आयोजन होगा ।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष प्राणियों के कर्मों का हिसाब किताब रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्य दिवस धूम धाम से मनाया जायेगा । घर घर जाकर कर जनदर्शन यात्रा में सम्मिलित होने का न्योता दिया जाएगा हर घर से कुटुंब रसोई के लिए एक मुठ्ठी अनाज मांग कर कुटुंब रसोई बनाई जाएगी । यात्रा समापन के बाद श्री चित्रगुप्त घाट पर कुटुंब रसोई में एक साथ बैठकर भोजन करेंगे । जनदर्शन यात्रा की प्रभारी श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव ने कहा कि प्राकट्य दिवस पर प्रत्येक परिवार को अपने घर से एक ध्वज लेकर यात्रा में निकलना है । हमने ज्यादा से ज्यादा परिवारों को जोड़ने के लिए अपने अपने घर से एक मुठ्ठी अनाज का सहयोग लिया जा रहा है ।
जनदर्शन यात्रा हेतु मोतीलाल श्रीवास्तव, राजकुमार भटनागर , अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव , अनुपमा श्रीवास्तव , श्रीमती शशिराज भटनागर, श्रीमती चेतना श्रीवास्तव , आशा श्रीवास्तव, रूपकिशोर कुलश्रेष्ठ , अमित सक्सेना सर , राज भूषण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रविभूषण श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव , अभिषेक निगम , चेतन श्रीवास्तव ,बबलू निगम, अतुल सक्सेना, अशीष अष्ठाना, अतुल श्रीवास्तव, जयवर्धन निगम , चंचल श्रीवास्तव , जितेंद्र श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव ,मधु सक्सेना , नीरज सक्सेना , निखलेष गौड, मृदुल श्रीवास्तव आदि ने समाज के परिवारों को जोड़ने का अभियान शुरू किया है ।
