24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
जगदलुपर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को यहां कहा कि जब तक नक्सलवाद है, तब तक आमजन तक सुख-सुविधाएं नहीं पहुँच सकतीं हैं। उन्होंने आगे नक्सलवादियों को चेतावनी देते हुए कहा, कि नक्सलवादी यदि आत्मसमर्पण करने के लिए ना समझे तो वे जान लें कि दो साल में नक्सलवाद को उखाड़ फेंक दिया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री शाह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। इसी बीच उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, ताकि भारत दुनिया में तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में देश में बड़ा बदलाव हुआ है। इसी दोरान उन्होंने प्रमुख विपक्षी कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर निमंत्रण पत्र भेजा गया, लेकिन वे राम के दरबार तक में नहीं आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं कि कश्मीर का बाकी राज्यों से क्या लेना-देना, शायद उन्हें मालूम नहीं कि छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान कुर्बान कर सकता है। सभा को संबोधित कर रहे गृह मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से आतंकवाद समाप्त कर दिया है, वैसे ही नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार माह में 90 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं और 250 ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि 02 साल के अंदर में ही छत्तीसगढ़ से नक्सलियों को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने की भी सलाह दी और साथ ही चेतावनी देते हुए कहा, कि अन्यथा वे लड़ाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा विश्वास दिलाया कि जल, जंगल जमीन के साथ आदिवासियों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी भी प्रधानमंत्री मोदी देते हैं। संसाधन पर पहला हक आदिवासियों और गरीबों का है, लेकिन कांग्रेस की सोच इससे अलग है।
