VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
श्रीनगर,। श्रीनगर के बटवार में मंगलवार सुबह झेलम नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 7 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। वहीं तीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैनाव में 11 लोग सवार थे, इनमें 5 स्कूली बच्चे भी थे। जानकारी अनुसार कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को झेलम नदी में जो नाव पलटी है, वह रोजाना लोगों को लेकर गांदरबल से बटवारा जाया करती थी। यहां 48 घंटों से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते झेलम का जल स्तर बढ़ गया। इसके चलते नाव अनबैलेंस होकर पलट गई। हादसे के फौरन बाद स्थानीय नाविकों ने डूबने वालों को बचाने के लिए अभियान चलाया। कुछ समय बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई और रेस्क्यू में जुट गई। नाव पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि नाव में स्कूली बच्चों समेत करीब 12 से ज्यादा लोग सवार थे। जानकारी अनुसार हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बचाए गए लोगों में से 3 लोगों को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह नाव गंडाबाल से श्रीनगर के बटवाडा आ रही थी।
