वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
Spread the loveबस्तर-सरगुजा के दुर्गम अंचलों में आवागमन...
Spread the loveमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा...
इन्दौर। अग्रवाल समाज की अग्रणी एवं सक्रिय संस्था अग्रमंच द्वारा वैश्य एवं अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन श्री रमेशचन्द्रजी अग्रवाल की सातवी पुण्यतिथी दिनांक 12 अप्रेल 2024, शुक्रवार को उन्मुक्त आनंद मानव सेवा संस्था 313 कालानी नगर श्री गुरु रामचंद्र झा स्कूल के सामने, इन्दौर में बच्चों एवं जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री का वितरण कि गई।
जानकारी देते हुए संस्था अग्रमंच के संस्थापक आशीष गोयल ने बताया कि, आदरणीय भाई साहब स्व. श्री रमेश्चन्द्र जी अग्रवाल जिन्होने अपने जीवनकाल में हजारों लोगों में समाजसेवा की भावना जागृत की एवं समय-समय पर उन्हे आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित भी किया। उन्होने स्वयं के बूते पर देश के मिडिया एवं अखबार जगत मंे भास्कर समूह को सर्वोच्च स्थान दिलाकर भारत वर्ष ही नही अपितु संपूर्ण विश्व में अपनी अलग ही पहचान स्थापित की है, अग्रवाल समाज के ऐसे वरिष्ठ समाजसेवी की सातवी पुण्यतिथी पर यह आयोजन किया गया, संस्था द्वारा प्रतिवर्ष श्री अग्रवाल जी की पुण्यतिथी पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, इसी क्रम में इस वर्ष यह आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी महेश जी मित्तल, राजेश जी बंसल पंप,अमिताभ जी सिंघल,कमलेश जी खंडेलवाल. शरद गोयल जनपद,गौरव अग्रवाल,जगदीश जी गोयल बाबा श्री,प्रतिभा जी मित्तल,अनिल जी एकता दर्पण, ने रमेशचन्द्रजी अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रृद्धांजली देकर याद किया गया।
संस्था की तरफ से आशीष दीपिका गोयल सचिन अर्चना अग्रवाल नवनीत खेड़िया सुरभि अमित गर्ग उपस्थित रहे
