ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
उज्जैन/:महाकाल मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रशासन ने फोकस कर लिया है। एक एसडीएम और दो डिप्टी कलेक्टर भी व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं। दर्शन और भस्मारती कराने के नाम पर पैसे लेने वाले लोगों पर नियंत्रण के लिए भी प्रशासन तैयारी कर रहा।
कलेक्टर नीरज कुमारसिंह ने 1 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत एसडीएम अर्थ जैन, डिप्टी कलेक्टर धीरेंद्र पाराशर और रंजना पाटीदार को भी व्यवस्थाओं का जिम्मा दिया है। हाल ही में हर्ष जोशी और ब्रजेश तिवारी द्वारा दर्शनार्थी युवकों से रुपए लेने के मामले को लेकर भी मंदिर प्रशासन संजीदा है। कलेक्टर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह इस पर रोकथाम के लिए योजना बना रहे।
किसको क्या जिम्मेदारी
एसडीएम अर्थ जैन को सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) की जिम्मेदारी
डिप्टी कलेक्टर पाराशर को प्रोटोकॉल, दर्शन व्यवस्था (सामान्य), भस्मारती, रात्रिकालीन व्यवस्था और साफ सफाई की जिम्मेदारी
डिप्टी कलेक्टर पाटीदार को अन्नक्षेत्र, लड्डू यूनिट, धर्मशाला, वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान
