उज्जैन – गौ संवर्धन और गौ पालन के क्षेत्र में गाय आधारित उद्योगों के वैश्विक परिसंघ जीसीसीआई द्वारा भारत में गौ उत्पादन से समृद्ध भारत के निर्माण में गौ पालकों की महत्वपूर्ण भूमिका हो इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री वल्लभ भाई कथेरिया जीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं
जीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस कार्य के लिए श्री दिलीप कुमार गुप्ता को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है श्री दिलीप कुमार गुप्ता ने सोपी गई जिम्मेदारी के तहत प्रदेश की टीम का गठन किया है
जीसीसीआई के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने मध्यप्रदेश में 33 प्रकल्पों के *प्रदेश संयोजक* नियुक्त किए जिसका पत्र राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा जारी किया गया है
इस संगठनात्मक नियुक्ति में *मध्यप्रदेश जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष* *डॉ बी एल प्रजापति उज्जैन* को इस संगठनात्मक नियुक्ति में *प्रदेश संयोजक -जन संपर्क* नियुक्त किया है
जीसीसीआई देशभर में गौ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने और गौ संवर्धन से युवाओं को जोड़ने के लिए कार्य करता है। दिनांक 06 मार्ग 2024 को निराश्रित गौवंश एवं गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव विशेष अतिथि राष्ट्रीय जीसीसीआई सहित अतिथियों की उपस्थिति में *गौ – रक्षा संवाद* कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम में जीसीसीआई द्वारा दिए गए सुझावों को सम्मिलित किया , प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव ने वर्ष 2024 को *गौरव रक्षा वर्ष* घोषित करने का निर्णय लिया
*हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुडी पड़वा) 09 अप्रैल 2024 से 29 मार्च 2025* तक गौवंश रक्षा वर्ष मनाने को लेकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर जारी किया गया है
गौवंश रक्षा वर्ष के कार्यक्रम को धरातल पर लागू करने में जीसीसीआई मध्यप्रदेश अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम जन सामान्य ,गौ पालक, गौशाला हित धारक के बीच समन्वय स्थापित करके ,गौ-प्रिय, कृष्ण भक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा लिए गए गौ रक्षा संकल्प की पूर्ति के लिए लगातार काम करेगा
जीसीसीआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के प्रभावी संचालन के लिए डॉ बी एल प्रजापति उज्जैन को *जन संपर्क के लिए। प्रदेश संयोजक* नियुक्त किया है
इस नियुक्ति पर डॉ बी एल प्रजापति को इष्ट मित्रों द्वारा बनाई और शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है
