बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
*मांडू का भगोरिया देखने आए विदेशी मेहमान का आईफोन मोबाइल हुआ चोरी*
*20 दिनों से वह भारत देश की यात्रा पर आए हैं*
*भारत की सुनहरी यादें मोबाइल के साथ गुम होने से विदेशी मेहमान दुखी*
*पत्नी का था जन्मदिन और मोबाइल गुम होने से व उनसे बात नहीं कर पा रहे*
*पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मोबाइल की खोजबीन शुरू की है*
माधव एक्सप्रेस संवाददाता विजेंद्र पाल मांडव
मांडू/पर्यटन नगरी मांडू में शनिवार को भगोरिया मेला आयोजित हुआ था मेंले में बड़ी संख्या में देश-विदेश के लोग शामिल हुए इसी मेले में अमेरिका के पर्यटक के मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली है चोरों ने विदेशी मेहमान को भी नहीं छोड़ा है विदेशी मेहमान के साथ चोरी की घटना होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सुरक्षा व्यवस्था की छवि खराब हुई है इधर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए मोबाइल की खोज भी शुरू कर दी है
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में यहां भगोरिया मेला देखने आए थे ऐसे में देसी विदेशी सैलानी भी मेले में शामिल हुए थे विदेशी पर्यटकों ने जमकर इसका आनंद लिया एवं भगोरिया नृत्य भी किया इधर भगोरिया मेला देखने आए अमेरिका के पर्यटक हैरी का मोबाइल चोरी हो जाने से वह बेहद नर्वस नजर आए विदेशी मेहमान ने बताया कि उनका मोबाइल उनके जेब में रखा हुआ था काफी महंगा आईफोन फिफ्टीन मोबाइल था जिसकी कीमत करीब डेढ़ से ₹2लाख रु बताई गई है मेले देखने के दौरान किसी ने मोबाइल चुरा लिया उन्होंने इस बात की सूचना मांडू पुलिस को दी है
*20 दिनों से भारत भ्रमण पर है सुनहरी यादें मोबाइल के साथ गुम हो गई*
विदेशी पर्यटक हरी ने बताया कि वह 20 दिनों से भारत की यात्रा पर है और इस दौरान उनके मोबाइल से उन्होंने सभी दूर के फोटो वीडियो मोबाइल में लिए थे भारत भ्रमण की सुनहरी यादें मोबाइल के साथ गुम हो गई
जिसका उन्हें काफी दुख है आज ही में मांडव पहुंचे थे और इसी दौरान में भगोरिया मेले में शामिल हुए थे उनका कहना है कि उनके आसपास 12 से 15 वर्ष के बच्चे घूम रहे थे वह भारत देश पहले भी कई बार आ चुके हैं यह यात्रा उनके 40वीं यात्रा है उनके साथ भोपाल से शासकीय गाइड अजय सिंह भी आए हुए हैं उन्होंने बताया कि मोबाइल गुम हो जाने से हैरी काफी दुखी है
*पत्नी का है जन्मदिन और पत्नी से नहीं कर पा रहे हैं संपर्क*
विदेशी मेहमान के लिए आज का दिन काफी खास दिन था क्योंकि उनकी पत्नी का जन्मदिन है और वह अमेरिका में है जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उनसे उन्हें चर्चा करना थी ऐसे में मोबाइल चोरी हो जाने के कारण वह अपनी पत्नी से बात नहीं कर पा रहे हैं जिसका उन्हें बेहद दुख है
*मोबाइल बताने वालों को व पुरस्कृत करेंगे*
इधर विदेशी मेहमान का कहना है कि कोई भी उनका मोबाइल यदि दिलवाता है या पता लगवाता है तो वह खुद अपने पास से उसे पुरस्कृत भी करेंगे
*विदेशी मेहमान के साथ चोरी की घटना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सुरक्षा की छवि खराब*
इधर लगातार विदेशी पर्यटकों का मांडू आने की संख्या में काफी गिरावट हुई है एक समय था आए दिन बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक यहां घूमने आते थे अब महज गिने-चुने विदेशी मेहमान ही मांडू भ्रमण के लिए पहुंचते हैं और ऐसे में विदेशी मेहमान के साथ इस तरीके की चोरी की घटना होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सुरक्षा की छवि भी खराब होती है
*साइबर सेल की मदद ली जा रही है*
मांडू थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि अमेरिका के पर्यटक ने मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी है हमने प्रकरण दर्ज कर मोबाइल की खोजबीन शुरू कर दी है इसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है जल्द ही मोबाइल का पता लगा लिया जाएगा
