जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
चंदेरी– चंदेरी प्रिंट मीडिया में लगभग तीन दशक से अधिक समय तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार राकेश चौबे का 63 वर्ष की उम्र में भोपाल में आकस्मिक निधन हो गया वे दादा के नाम से जाने जाकर नगर में निष्पक्ष पत्रकारिता की आधार शिला कहलाए जाते थे जो पिछले कई महीनो से अस्वस्थ चल रहे थे दादा अपने पीछे धर्मपत्नी सहित दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
दादा चौबे के निधन से चंदेरी के पत्रकार गणों में तथा ब्राह्मण समाज में शोक संतृप्त माहौल व्याप्त हो गया। दादा चौबे सामाजिक कार्यों में ,नगर हित में तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए एक आदर्श पुरुष के रूप में चंदेरी के पत्रकार जगत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे उन्होंने दैनिक समाचार पत्र नवभारत एवं दैनिक भास्कर में कार्य करते हुए अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया था भोपाल में हुए स्वर्गवास के पश्चात उन्हें पैतृक नगर चंदेरी लाया गया जहां उन्हें नगर वासियों के द्वारा अंतिम विदाई प्रदान की गई।
