छत्तीसगढ़ में आज बरस सकते हैं बादल, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर।: अक्टूबर का आधा महीना बीत...
Spread the loveरायपुर।: अक्टूबर का आधा महीना बीत...
Spread the loveछत्तीसगढ़ को तीन नए IAS अधिकारी...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस)...
इंदौर 22 मार्च 2024 – बजरंग दल इंदौर विभाग ने हिंदुओं के रंगों के त्योहार होली पर आसामाजिक तत्वों द्वारा होने वाली फुहड़ता पर खुली दी चेतावनी दी
बजरंग दल संयोजक प्रवीण दरेकर द्वारा बताया गया की होली त्योहार हिंदुओं का त्यौहार है, जिस पर आजकल देखा गया है कि कंही कंही दूसरे धर्म के लोग इसे इवेंट का नाम देकर होटल पार्क व गार्डन पर खुले तौर पर शराब व अन्य तरह के नशे युवक युवतियों को परोसे जाते हैं।
दरेकर ने बताया की इवेंट के नाम पर कोई अश्लीलता ना हो ना ही अश्लिया करते नाबालिक युवक युवतियों पाये जाएं गैर हिंदू धर्म के लोगों को प्रवेश न दिया जाए, यदि ऐसा कुछ पाया जाता है तो, वह हिंदू धर्म का अपमान माना जाता है, और इसके लिए बजरंग दल पर मैदान में खड़ा है, और सभी जगह बजरंग दल की निगाहे होगी।
अतः इस प्रकार गड़बड़ी की पूरी जिम्मेदारी इवेंट करने वालों की मानी जाएगी, इन सभी विषयों का ध्यान इवेंट वालों को रखना है।
*दरेकर ने प्रशासन को भी चेताया कि पूरे देश में अभी आचार संहिता लगी हुई है, आचार संहिता का पूरा मान सम्मान रखा जाए आचार संहिता की कोई अवहेलना न हो।
दरेकर ने बताया
1)जहां कहीं भी इवेंट हो रहे हो वहां की निगरानी पूरी तरीके से कैमरे द्वारा की जाये।
2)इवेंट में प्रवेश करने वालों के आधार कार्ड चेक किए जाएं ।
3)इवेंट में रजिस्टर मेंटेन किया जाए
4)शहर में निकलने वाली गैर आयोजन में नशेड़ीयो का प्रवेश निषेध किया जाए, क्योंकि पूर्व में भी बाबा रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में नशेड़ी अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा चुका है।
अतः बजरंग दल किसी भी देवताओं अथवा त्योहार का अपमान नहीं सहेगा ना हिंदू भावनाओं को आहत होने देगा।
उपरोक्त विषयों को लेकर आज कमिश्नर महोदय, इंदौर को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने में विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर, सहसंयोजक संतोष वर्मा, अविनाश कौशल, विभाग सह सेवा प्रमुख यज्ञेश राठी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी प्रांत सह प्रचार प्रमुख रवि कसेरा ने दी।
