Aaj Ka Rashifal: मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का एक्सेल एंटरटेनमेंट भारतीय सिनेमा में लीडिंग प्रोडक्शन हाउस में से एक है। उनकी फिल्मों को हमेशा ऑडियंस से एक्सेप्टेंस और प्यार मिलती है, उनके फिल्मों में मौजूद किरदार भी आइकोनिक बन जाते हैं। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहें, बल्की 25 साल के अपने करियर में एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दर्शकों को कई यादगार किरदार दिए हैं, जिनमें सबसे पसंदीदा कॉमेडी एंटरटेनर ‘फुकरे’ सीरीज के सबसे पसंदीदा किरदार भोली पंजाबन, चूचा, हन्नी, जफर भाई, लाली और पंडित जी शामिल हैं।
जबकि फुकरे लीड एक्टर्स पर बेस्ड एक कहानी थी, फिल्म में भोली पंजाबन का किरदार जो ऋचा चड्ढा ने निभाया था, लोगों के दिलों में बस गया। ऑडियंस ने भोली पंजाबन के किरदार को खूब पसंद किया और अब एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी अपकमिंग कॉमेडी एंटरटेनर ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की रिलीज के लिए तैयार है, जिसे कुणाल केमू ने निर्देशित किया हैं और फिल्म में नोरा फतेही, दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, और अविनाश तिवारी हैं।
फुकरे फ्रेंचाइजी की तरह मढ़गांव एक्सप्रेस में भी छाया कदम द्वारा निभाया गया कंचन कोमबड़ी का किरदार दिलचस्प है। कंचन कोमबड़ी के कुछ पलों ने बड़ी भीड़ का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसकी वजह यह है कि यह बहुत ही एंटरटेनिंग किरदार है, जो भोली पंजाबन के बराबर है।
मडगांव एक्सप्रेस पूरी तरह से एंटरटेनमेंट और हंसी की सवारी की गारंटी देता है, और कंचन कोमडी का फिल्म में इंट्रोडक्शन फिल्म में एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा देता है, देखने के लिए की इस बार मेकर्स ने क्या सरप्राईज रखा है।
सभी किरदार बहुत ही दिलचस्प हैं और इसमें एक बहुत स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी है। जैसे ऑडियंस ने भोली पंजाबी का किरदार एंजॉय किया था, ठीक उसी तरह से लोग कंचन कोमबाड़ी के किरदार को और भी ज्यादा पसंद करेंगे।
“बचपन के सपने… लग गए अपने,” इस टैगलाइन के साथ, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
