प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
उज्जैन / बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका में शिव नवरात्रि के अवसर पर मां हरसिद्धि के दरबार में महिलाओं ने विधिवत मां हरसिद्धि का हल्दी मेहंदी अर्पण कर श्रृंगार पूजन अर्चन किया और धूमधाम से हल्दी तथा मेहंदी के गीत गाकर नृत्य करते हुए आद्भूत आनंद का अनुभव किया। कार्यक्रम में उमा शर्मा तथा उनके सहयोगी मंडली द्वारा भजन संकीर्तन कर समस्त महिला श्रोताओं को आनंद में मंत्र मुग्द कर दिया। भजन कीर्तन में महिलाएं इतनी भाव विभोर हो गई कि उनको ऐसा लग रहा था जैसे वह मां पार्वती का श्रृंगार करने के लिए कैलाश पर्वत पर स्वयं को वधु पक्ष का अनुभव कर एवं विभिन्न प्रकार के नृत्य और गीत आदि से आनंदित हो रही थी
शिवरात्रि के अवसर पर ऐसा आनंद सिर्फ बाबा महाकाल की नगरी में ही देखने को मिलता है नगर के प्रत्येक शिवदे विभिन्न श्रृंगार से श्रृंगारित हैं और नित नए साज सज्जा से अलंकृत हो रहे हैं भगवान की सुंदर-सुंदर स्वरूपों की शोभा का वर्णन शब्दों में कर पाना भी बहुत कठिन है यहां प्रत्येक घर में आनंद का अनुभव होता है ऐसा प्रतीत होता है जैसे हर घर में विवाह का उत्सव मनाया जा रहा हो कार्यक्रम के समापन में सभी महिलाओं को प्रसाद आदि का वितरण कर आभार व्यक्त किया गया।
