CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..
Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर...
Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर...
Spread the loveमुंबई, इस गणेश उत्सव पर नेस्ले...
Spread the love राशिफल : 25 सितंबर, 2026...
नारायणपुर, 04 मार्च 2024
कार्यालय जिला योजना एवं सांख्यिकी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन एवं अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग नारायणपुर के तकनीकी स्वीकृति के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना वर्ष 2023-24 की आबंटित राशि से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर (ग्राम पंचायत के माध्यम से) को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त करते हुए आश्रित ग्राम कुढ़ारगांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त कार्य विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों के तहत् पूर्ण किये जायेंगे।
