उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
बलौदाबाजार, 4 मार्च 2024
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा छ0ग0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना प्रारंभ किया गया हैै। श्रम पदाधिकारी श्री आजाद सिंह पात्रे बताया कि यह योजना छ.ग. सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिनके द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े, कमजोर होने के कारण श्रमिकोें के बच्चे प्रतिभावान एवं योग्य होेते हुए भी उच्च शिक्षा एवं शासकीय सेवाओं मेें नहीं जा पाते हैं ऐसे बच्चों के उज्वल भविष्य एवं उन्हें समाज के मुख्य धारा में जोड़कर सक्षम बनाने हेतु इस कोचिंग योजना को प्रारंभ किया गया है ताकि श्रमिकों के बच्चे भी कोचिंग कर शासकीय सेवाओें में चयनित हो सके। इस योजना के अंतर्गत ऐसे निर्माण श्रमिक जिनका पंजीयन को कर्मकार मंडल में 1 वर्ष पूर्ण हो चुका है स्वयं तथा अपनेे प्रथम दो बच्चे को जो शैक्षणिक योग्यता रखते हो इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सीजी पीएससी, व्यापम, एसएससी, बैंकिग,रेल्वे, पुलिस इंट्रेस एग्जाम के अंतर्गत समय-समय पर जारी होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु न्यूनतम 4 माह से अधिकतम 10 माह तक की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार निःशुल्क कोचिंग का अवसर प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ केवल ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से कर सकते है। आवेदक स्वंय, किसी भी च्वाईस सेंटर, श्रमेव जयते (मोबाईल एप्प) अथवा संबंधित क्षेत्र में श्रम कार्यालय के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे हितग्राही की जीवित पंजीयन कार्ड की मूल स्कैन प्रति, आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र एवं अंक सूची की प्रति एवं हितग्राही द्वारा स्वघोषणा प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन के साथ केवल मूल दस्तावेज ही स्कैन कर ऑनलाईन अपलोड किया जाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी हेतु श्रम विभाग कार्यालय के दूरभाष नम्बर +91-0771-3505050 पर संपर्क कर सकते है।
