यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
रायपुर। आईआईइएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मेनेजमेंट द्वारा एसके फाइनेंस के साथ एसके रायपुर मैराथन के प्रथम संस्करण का 3 मार्च को आयोजन किया जायेगा। एस के रायपुर मैराथन में कुल तीन केटेगरी में हजारों की संख्या में लोग मोर रायपुर, स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ रायपुर बनाने के लिए दौड़ेंगे।
एस के रायपुर मेराथन के आयोजक मुकेश मिश्रा ने बताया कि एस के रायपुर मेराथन का पहला संस्करण विमेंस की हेल्थ को लेकर डेडीकेट होगा जिसमे एक स्पेसल केटेगरी रन फॉर हर रखी गयी है जिसमे फीमेलस का रजिस्ट्रेशन निशुल्क होगा, रायपुर मेराथन को लेकर अनेक प्री इवेंट्स भी किए जाएंगे जिसमे अलग अलग गार्डन में फिटनेस एक्टिविटी, एम्बेसडर मीट, बिब एक्सपो जेसे कार्यक्रम होंगे। एस के रायपुर मैराथन में कुल तीन कैटेगरी रखी गयी है। 21 किमी, 10 किमी मे पार्टिसिपेट करने वाले रनर को टाइमिंग चिप के जरिये रन फिनिश करने के बाद ऑफिशियल टाइमिंग मिलेगी। साथ ही सभी को मैडल टी शर्ट और रिफ्रेशमेंट भी दिए जाएंगे। इसके अलावा 3 किमी की रन फॉर हर भी रखी गयी है जिसमे रजिस्ट्रेशन करने वालो को मैडल टी शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिए जाएंगे। एनजीओ जो की अलग अलग सामाजिक सन्देश के साथ दौड़ेंगे उनके लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क होंगे और उन्हें बिब नंबर दिए जायेंगे इसके लिए 9829687996 पर संपर्क किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख़ 28 फरवरी है.
एस के रायपुर मेराथन के आयोजक मुकेश मिश्रा द्वारा देश के विभिन्न शहरो में बड़े स्तर पर रनिंग और हेल्थ को प्रमोट करने के लिए आयोजन किये जा रहे जा रहे है, जिससे की फिट इंडिया मुहीम को बढ़ावा मिले, मुकेश मिश्रा द्वारा जयपुर में जयपुर मेराथन के 16 संस्करण अब तक आयोजित किये जा चुके है हाल ही में चार फरवरी को इसमें एक लाख से अधिक लोग इसका हिस्सा बने साथ ही जोधपुर, माउंट आबू जैसे शहरो में भी जोधपुर मेराथन, माउंट आबू मेराथन, अजमेर हार्मोनी हाफ मेराथन का सफलता पूर्वक आयोजन कर चुके है
