• हज़ारों लोगों ने एब्डॉमिनल प्लैंक का सबसे बड़ा ऑनलाइन वीडियो एल्बम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को समर्पित किया
• टीम इसरो और भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी पन्नू ने प्लैंकथॉन के चौथे संस्करण का नेतृत्व किया, जिसमें #प्लैंकफॉरएसेज़ के साथ एक नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बना।
बेंगलुरु, 14 फरवरी, 2024: भारत की अग्रणी निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, बजाज आलियांज़ लाइफ ने चंद्रयान और सौर मिशन, आदित्य एल1 के संबंध में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के श्री कांतीरावा आउटडोर स्टेडियम में #प्लैंकथॉन के चौथे संस्करण का आयोजन किया। यह ऑन-ग्राउंड प्लैंकथॉन कार्यक्रम कंपनी के बेहद लोकप्रिय अभियान #प्लैंकफॉरएसेज़ का समापन था, जिसके तहत भारत में लोगों को एब्डॉमिनल प्लैंक का वीडियो अपलोड कर इसरो के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को धन्यवाद देने के लिए एक साथ आने के लिए आमंत्रित किया गया था।
बेंगलुरु में प्लैंकथॉन कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन मुख्यालय के क्षमता निर्माण और सार्वजनिक संपर्क विभाग के निदेशक, श्री एन सुधीर कुमार उपस्थित थे। भारतीय सिनेमा की प्रखर अभिनेत्रियों में से एक सुश्री तापसी पन्नू ने पूरे ऑन-ग्राउंड पर पूरे प्लैंकथॉन कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने मिशन मंगल सहित कई लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में काम किया है और उनकी सबसे ताज़ातरीन फिल्म डंकी है। सुश्री पन्नू के साथ बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य विपणन अधिकारी श्री चंद्रमोहन मेहरा भी उपस्थित थे। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक ने बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस को एब्डॉमिनल प्लैंकथॉन पोज़ीशन वाले लोगों के सबसे बड़े ऑनलाइन वीडियो एल्बम के लिए नए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब धारक के रूप में घोषित किया। #प्लैंकफॉरएसेज़ के तहत विभिन्न वर्गों के लोगों ने 5,194 वीडियो अपलोड किए।
बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस के प्लैंकथॉन 2024 में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन मुख्यालय में क्षमता निर्माण और सार्वजनिक संपर्क विभाग के निदेशक, श्री एन सुधीर कुमार ने कहा, “यह वास्तव में एक असाधारण घटना है जो भारत की सामूहिक भावना को प्रदर्शित करती है। #प्लैंकफॉरएसेज़ जैसी पहल के साथ, बजाज आलियांज़ लाइफ ने अपने देश के प्रति जुनून जगाने के साथ-साथ फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरणा देकर हज़ारों लोगों को साथ लाया है। हम सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं। आपकी शुभकामनाएं भारत को गौरवान्वित करने के हमारे प्रयास को और बढ़ावा देंगी, क्योंकि हम अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नई सीमाओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”
#प्लैंकफॉरएसेज़ की सफलता और कंपनी के लिए एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने पर टिप्पणी करते हुए, बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य विपणन अधिकारी, श्री चंद्रमोहन मेहरा ने कहा, “बजाज आलियांज़ लाइफ प्लैंकथॉन भारत की प्रमुख फिटनेस पहल से कहीं अधिक आगे बढ़ गया है। यह भारत की भावना को दर्शाता है। हम उन हज़ारों प्रतिभागियों के आभारी हैं, जिन्होंने इसरो की उत्कृष्ट उपलब्धियों सराहना के लिए ऑफ़लाइन और ऑनलाइन कार्यक्रम पेश किए, जिससे हम सभी को बेहद गर्व महसूस हो रहा है। इसरो इस वैश्विक रिकॉर्ड को तोड़ने वाली उपलब्धि का हकदार है क्योंकि इससे कुछ भी कम उसके लिए अपर्याप्त होता।”
भारत की मशहूर सिनेमा अभिनेत्री और बॉलीवुड के मिशन मंगल की प्रमुख अभिनेत्री, सुश्री तापसी पन्नू ने कहा, “#प्लैंकफॉरएसेज़ अभियान मुझे बहुत पसंद आया और यह बेहद प्रेरणादायक था क्योंकि यह फिटनेस से जुड़ा एक ऐसा अनूठा अभियान था जो इतने सारे लोगों को एक साथ लेकर आया क्योंकि यह इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को धन्यवाद देने का अवसर था! मैं बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस को उनके प्लैंकथॉन के चौथे संस्करण और उनके नए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब हासिल करने के लिए बधाई देती हूं। मुझे आशा है कि जिन लोगों ने आज प्लैंक किया, या #प्लैंकफॉरएसेज़ के लिए अपने वीडियो अपलोड किए, वे अपने स्वास्थ्य और फिटनेस का अभियान जारी रखेंगे और कई अन्य लोग भी हमारे साथ जुड़ेंगे ताकि हम एक स्वस्थ और अधिक जीवंत समुदाय बनें।”
तापसी पन्नू ने बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के #प्लैंकफॉरएसेज़ के ऑन-ग्राउंड इवेंट का नेतृत्व न केवल लोकप्रिय भारतीय फिल्म मिशन मंगल के साथ अपने तत्काल जुड़ाव के कारण किया, बल्कि उन्होंने ऐसा अपनी सभी भूमिकाओं में दिखाए गए जोश और उत्साह के कारण भी किया। उन्होंने विभिन्न शैलियों की कई असाधारण फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है, जिनमें या तो समाज के लिए मज़बूत संदेश था- स्वतंत्र होने का, फिटनेस का या खेल का। इन विशेषताओं के कारण वह बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस के प्रमुख कार्यक्रम प्लैंकथॉन के चौथे संस्करण का नेतृत्व करने के लिए प्रमुख पसंद बनीं, जिसे भारत की विशिष्टता के साथ-साथ नागरिकों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया था।
बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस द्वारा प्लैंकथॉन
भारत की अग्रणी निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस ने देश के नागरिकों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 2018 में अपने वार्षिक प्लैंकथॉन अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत एब्डॉमिनल प्लैंक के लिए हज़ारों लोगों को एकजुट किया जाता है। एब्डॉमिनल प्लैंक सबसे आसान व्यायामों में से एक माना जाता है जो व्यक्ति को मज़बूत बनाता है। आज, बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस ने #प्लैंकफॉरएसेज़ के समापन के साथ अपने बहुप्रतीक्षित प्लैंकथॉन के चौथे संस्करण का जश्न मनाया।
बजाज आलियांज़ लाइफ, प्लैंकथॉन 2018 के ज़रिये व्यक्तिगत स्वास्थ्य और फिटनेस से आगे बढ़कर बड़े सामाजिक उद्देश्यों में योगदान कर रही है:
• पहला संस्करण, #36सेकप्लैंकचैलेंज, हृदय फाउंडेशन के सहयोग से आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के बीच हृदय विकारों के इलाज से जुड़ा था, और इसके तहत 2,353 लोगों ने सफलतापूर्वक प्लैंक करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हासिल करने में मदद की।
• दूसरे संस्करण, #प्लैंकफॉरइंडिया, ने ओजीक्यू के सहयोग से युवा भारतीय ओलंपियनों का समर्थन किया और मुंबई में 2,471 लोगों ने एक साथ 60 सेकंड तक एब्डॉमिनल प्लैंक मुद्रा में रहकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।
• तीसरे संस्करण #प्लैंकटूथैंक का उद्देश्य था भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त करना और भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस को शानदार ढंग से मनाना और सेवानिवृत्त जवानों के लिए आजीविका प्रदान करना। कंपनी ने नई दिल्ली में 4,454 लोगों को एक साथ 60 सेकंड तक एब्डॉमिनल प्लैंक मुद्रा के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
